Weather Report: दिल्ली-यूपी-बिहार में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली| दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की धुंध रही, जिसकी वजह से 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाएगी। उत्तर रेलवे ने कहा कि सुबह में दृश्यता 500 मीटर थी, जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ व एक रेलगाड़ी रद्द करनी पड़ी।

आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ| राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के अन्य हिस्सों में आज तड़के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित कुछ अन्य इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में बदली छाई रहेगी। लखनऊ और इससे सटे इलाकों के अलावा पूर्वाचल में भी बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं।

मध्य प्रदेश में मौसम साफ

मध्य प्रदेश में मौसम साफ

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बर्फबारी की वजह से मप्र में ठिठुरन बनी हुई है। राज्य में दिन की अपेक्षा रातें सर्द बनी हुई हैं। बीते 24 घंटों के दौरान रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हुई।

दिल्ली में बादल छाने की संभावना

दिल्ली में बादल छाने की संभावना

नई दिल्ली| दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध रही, जिसकी वजह से 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाएगी। उत्तर रेलवे ने कहा कि सुबह में दृश्यता 500 मीटर थी, जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ व एक रेलगाड़ी रद्द करनी पड़ी।

बिहार में घिरे बादल

बिहार में घिरे बादल

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह बादल घिर आए। कोहरे व सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दोपहर के बाद मौसम सामान्य रहने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में दो दिनों तक लगातार हिमपात के बाद आज धूप निकली जिससे लोगों को राहत हुई। कल शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+