Weather Report: ठंडक से परेशान पूरा उत्तर भारत, जीना हुआ मुहाल
लखनऊ | पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में कोहरे और ठंड से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद ही मौसम के साफ होने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है।
आईये जानते हैं यूपी के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश
लखनऊ | पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में कोहरे और ठंड से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद ही मौसम के साफ होने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है।

मप्र मे शीतलहर बढ़ने के आसार
भोपाल| पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में ठंड का जोर बढ़ने के आसार हैं। राज्य में गुरुवार को सर्द हवाओं का असर बना हुआ है, कोहरा व धुंध छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। धूप जरूर खिली है, लेकिन हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही है।

दिल्ली
नई दिल्ली| दिल्ली में गुरुवार सुबह सर्द रही। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 65 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रहीं 57 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और आठ का समय बदला गया है। तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

बिहार में शीतलहर, स्कूल 17 जनवरी तक बंद
पटना| पटना समेत पूरा बिहार इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। बुधवार को दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली थी, लेकिन शाम होते ही कोहरा छा गया, जो गुरुवार को 10 बजे बाद तक बना रहा। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पछुआ हवा के कारण कंपकंपी भरी ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर के बाद हल्की धूप निकल सकती है, शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना है।

बारिश, ओले के कारण आगरा में बढ़ी शीतलहर
आगरा| उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बारिश व ओले के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और शीतलहर का असर बढ़ गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ठंड की वजह से सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications