Weather: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, खनकड़ा में भूस्खलन, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 16 जुलाई। पूरे देश में मौसम के उलटफेर से लोग परेशान है, जहां असम , गुजरात , महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्य भारी बारिश से त्रस्त हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली, यूपी, बिहार के लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। हालांकि दिल्ली में आज सुबह बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन अभी भी राजधानीवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बारिश के होने के आसार हैं तो वहीं आज भी यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह सकता है।
Recommended Video

खनकड़ा के पास भारी भूस्खलन
जहां दिल्ली का ये हाल हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग खनकड़ा के पास भारी भूस्खलन हुआ है जिसकी वजह से यातायात बंद कर दिया गया है तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों में यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड , महाराष्ट्र, पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।

गुजरात में आज भी बादल बरस सकते हैं
जबकि गुजरात में आज भी बादल बरस सकते हैं, मालूम हो कि गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है,अभी तक 106 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

असम में हालात पहले से बेहतर
तो वहीं असम में हालात पहले से बेहतर हुए हैं, हालांकि बाढ़ ने यहां भी काफी तबाही मचाई हुई है। आज भी यहां पर बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 24 घंटों में होगी यहां पर बारिश
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि 21 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में मानसून गति पकड़ लेगा तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आज बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications