Weather Alert: दिल्ली सहित इन राज्यों में फिलहाल झुलसाती रहेगी गर्मी, लू का अलर्ट जारी

Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली सहित देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगती है, जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना तक दुश्वार हो गया है। ऐसे में फिलहाल लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

तेज गर्मी और हीट वेव से अभी किसी तरह के राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा 40 से 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है, जो लोगों की मुश्किल और बढ़ा सकती है।

Heatwave alert

लू का प्रकोप रहेगा जारी

दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में तापमान 40-45 के पास पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस वक्त बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है।

5 दिनों के लिए फिलहाल राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों के लिए इन हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मतलब साफ है कि लू से फिलहाल किसी तरह की राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आने वाले एक हफ्ते तक दिनों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाती रहेगी।

इधर, दिल्ली की बात करें तो सोमवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। जो आज भी वैसा ही था।

14 और 15 जून को भारी बारिश का अनुमान

वहीं तटीय राज्यों में तूफानी चक्रवात बिपरजॉय को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिस पर डॉ. मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, IMD, दिल्ली ने बताया कि 15 जून की शाम के आसपास यह चक्रवात गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तटीय इलाके को पार करेगा। उस समय इसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा रहेगी, इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। 14 और 15 जून को भारी बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+