Monsoon की रफ्तार पड़ी धीमी,उत्तर भारत में लेट होगी एंट्री, मुंबई में हाई टाइड की आशंका

दिल्ली , 15 जून। देश में इस वक्त मानसून का सीजन चल रहा है। दक्षिण भारत को पूरी तरह से तर-बतर करने के बाद अचानक से साउथ-वेस्ट मानसून की स्पीड में कमी आई है, जिसके बाद उत्तर भारत के लोगों को अब मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून की रफ्तार में कमी पछुआ हवाओं के कारण हुई है इस वजह से जो मानसून वक्त से पहले नॉर्थ पहुंचने वाला था, वो अब थोड़ा लेट पहुंचेगा, हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रीमानसून बारिश जारी रहेगी।

Recommended Video

    Weather Update: मानसून की स्पीड में आई कमी, जानिए अपने शहर का अपडेट | वनइंडिया हिंदी
     तेज हवा और धूल भरी आंधी

    तेज हवा और धूल भरी आंधी

    आज दिल्ली में तेज हवा और धूल भरी आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में भी आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है तो वहीं मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज भी मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।

    उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert जारी

    उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert जारी

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert जारी किया गया है।

     17 जून को भारी बारिश की आशंका

    17 जून को भारी बारिश की आशंका

    पूरे कर्नाटक राज्य में 17 जून तक भारी वर्षा होने की आशंका है। 17 जून तक तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

    हाई टाइड या उच्च ज्वार

    हाई टाइड या उच्च ज्वार

    दरअसल हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समुद्र का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं, जो कि काफी खतरनाक होती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+