Weather Updates: कई राज्यों में चढ़ेगा पारा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन जगहों पर होगी बारिश

नई दिल्ली, 07 मार्च। उत्तर भारत के कई जगहों पर पारा चढ़ गया है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में अब न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से गुजरात, राजस्थान और असम में बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा तो वहीं आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में आज फिर करवट लेगा मौसम, चलेंगी तेज हवाएं, यंहा Rain Alert | वनइंडिया हिंदी
    बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

    बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

    राजधानी में कल अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13. 54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, तो वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

    कई राज्यों में हल्की बारिश की आशंका

    कई राज्यों में हल्की बारिश की आशंका

    हिमाचल की तरह उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं, तो कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है। तो वहीं केरल-तमिलनाडु में भी मौसम पलटी मार सकता है। आज और कल दक्षिण के कई राज्यों में हल्की बारिश की आशंका है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 132 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 121 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 114 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-121 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार - 118 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 123 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 121 AQI⁠ खराब
     स्काईमेट

    स्काईमेट

    तो वहीं स्काईमेट का कहना है अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में बनने वाला लो प्रेशऱ अब तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। जिसके कारण तमिलनाडु, केरल,कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बारिश संभव है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+