IMD Updates: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, कई राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 09 सितंबर। देश के कई राज्यों में मौसम का तांडव जारी है, भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हो गया है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश की चपेट में है, खासकर के महाराष्ट्र, जहां अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

विभाग के मुताबिक आज यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं कर्नाटक में आज भी बारिश होने का अंदेशा है और बेंगलुरु में फिर शाम तक बारिश हो सकती है। जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है।

तमिलनाडु, केरल, माहे पश्चिम बंगाल में आज बादल बरसेंगे तो वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी बारिश हो सकती है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां उमस का वातावरण बना रहेगा, IMD का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश नहीं होगी तो वहीं दिल्ली का अधिकतम पारा 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
मौसम विभाग ने कही ये बात
पहले मौसम विभाग ने कहा था कि वक्त से पहले मानसून की विदाई हो जाएगी लेकिन अब जिस तरह से हालात बने हुए हैं, उससे यही लगता है कि मानसून अभी विदा नहीं होगा। आईएमडी ने अपने बयान को अब संशोधित करते हुए नई बात की है। उसने अब कहा है कि समय से पहले मानसून की वापसी के कोई संकेत नहीं हैं, बल्कि आने वाले दिनों में उन राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है, उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, जहां कम बारिश से खेती प्रभावित हुई है।

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान आज महाराष्ट्र कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, , उत्तराखंड, असम , सिक्किम में बादल बरस सकते हैं जबकि दिल्ली को उमस ही झेलनी पड़ेगी क्योंकि यहां पर मौसम शुष्क ही रहेगा।
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट












Click it and Unblock the Notifications