Weather Updates: कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates LIVE: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है, राहत और बचाव कार्य आज भी जारी है।

आईएमडी ने आज भी यहां पर बारिश की आशंका व्यक्त की है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, बिहार, एमपी, महाराष्ट्र में भी आज बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Updates LIVE

LIVE Feed
Sep 09, 2024, 6:20 PM IST

राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार

राजस्थान में इन दिनों जमकर मॉनसून की बारिश हो रही है। आज भी यहां कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 4 से 5 दिनों तक मॉनसून की तेज बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 10 सितंबर को यहां कई जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे। वहीं 11 और 12 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर सहित कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
Sep 09, 2024, 4:54 PM IST

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण 9 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है और पूरे भारत में 11 राज्य येलो अलर्ट के तहत हैं। दबाव तीव्र हो गया है और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।
Sep 09, 2024, 4:53 PM IST

अगले तीन दिनों तक पूरे केरल में तेज़ हवाएँ और भारी बारिश

अगले तीन दिनों तक पूरे केरल में तेज़ हवाएँ और भारी बारिश।
Sep 09, 2024, 3:52 PM IST

अजमेर में भारी बारिश के बाद जलभराव

अजमेर, राजस्थान: शहर में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
Sep 09, 2024, 2:25 PM IST

बिहार में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने कल बिहार के बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, नालंदा, नवादा, अरवल, गया, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और जमुई में वज्रपात की आशंका जताई है। बिजली गिरने के आसार के साथ इन जिलों में हल्की बारीश की भी संभावना है।
Sep 09, 2024, 1:33 PM IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Sep 09, 2024, 12:49 PM IST

पंजाब-हरियाणा में भी बारिश की संभावना

पंजाब और हरियाणा में भी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Sep 09, 2024, 11:59 AM IST

गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने गुजरात के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली और महिसागर शामिल हैं। इस दौरान झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Sep 09, 2024, 11:08 AM IST

गुरुग्राम-फरीदाबाद में भारी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे और गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Sep 09, 2024, 8:43 AM IST

क्या आज भी दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा?

Delhi Rains Updates: क्या आज भी दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा? जानिए IMD का अलर्ट
Sep 09, 2024, 8:42 AM IST

उत्तराखंड और हिमाचल में Orange अलर्ट जारी

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी Orange अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+