Weather Updates: राजस्थान के अलवर में हो रही झमाझम बारिश

Weather Updates: देश के कई राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबादी संभव है , जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं आज एमपी, बिहार, यूपी, एमपी और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Updates LIVE

पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 25, 2024, 5:25 PM IST

राजस्था: अलवर जिले में हो रही बारिश

राजस्थान: अलवर जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Aug 25, 2024, 2:43 PM IST

राजस्थान: बारिश के कारण ओवरफ्लो हुई फॉय सागर झील

राजस्थान: अजमेर का फॉय सागर झील भारी बारिश के कारण ओवरफ्लो हो रहा है।
Aug 25, 2024, 2:05 PM IST

गोदावरी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही

भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Aug 25, 2024, 1:32 PM IST

वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है

रविवार को यूपी के वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, सुबह धूप निकली थी और अभी बदली छाई हुई है, मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
Aug 25, 2024, 12:29 PM IST

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में होगी।
Aug 25, 2024, 10:23 AM IST

ओडिशा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की

आईएमडी ने अगले तीन दिनों में ओडिशा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की, पूर्वोत्तर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित।
Aug 25, 2024, 10:22 AM IST

वलसाड में सामान्य जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश और जलभराव के कारण वलसाड के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित, आज पूरे दिन के लिए यहां पर Orange Alert जारी है।
Aug 25, 2024, 8:41 AM IST

केरल और गोवा में भी आज और कल बरसात होगी

असम, सिक्किम, मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गोवा में भी आज और कल बरसात होगी।
Aug 25, 2024, 8:41 AM IST

Weather: सूर्य या इंद्रदेव, दिल्ली पर आज किसकी मेहरबानी?

Delhi Forecast Today: सूर्य या इंद्रदेव, दिल्ली पर आज किसकी मेहरबानी? कैसा रहेगा आज का मौसम?
Aug 25, 2024, 8:09 AM IST

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ऑरेंज अलर्ट जारी
Aug 25, 2024, 8:08 AM IST

कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश

UP Rain Alert: कानपुर, प्रयागराज और आगरा समेत कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी
Aug 25, 2024, 8:08 AM IST

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का हाल, 2 दिनों तक इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम समाचार
Aug 25, 2024, 8:07 AM IST

गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में ऑरेंज अलर्ट जारी

गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने के लिए बोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+