MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भीषण बारिश के चलते कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं। बड़े-बड़े डैम्स के गेट खोले गए हैं। उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर है, जिसके चलते घाटों पर बने कई मंदिर भी डूब गए हैं।
प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर सड़कें और बाजार जलमग्न हैं। जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं और आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
शुक्रवार और शनिवार को उज्जैन-इंदौर में भीषण बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, इंदौर, देवास, नीमच, मंदसौर,सिवनी, अनूपपुर और सागर जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है। इनजिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जानिए भोपाल विदिशा का हाल
आईएमडी ने राजधानी भोपाल, विदिशा, हरदा, बैतूल, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, बालाघाट, खंडवा, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और निवाड़ी जिलों में भी तेज बारिश के आसार जताए हैं। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी गरज-चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है।
मैहर में भारी बारिश से बिगड़े हालात
मैहर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं। बेला-गोविंदगढ़ मार्ग बंद हो गया है। मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी के पास स्थित मुरजुआ चितावर दाई पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। मुकुंदपुर पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा है और लोगों को पुल न पार करने की हिदायत दी जा रही है।
उज्जैन में डूबे घाट और मंदिर
उज्जैन में भीषण बारिश के चलते शिप्रा नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से यहां घाटों पर बने मंदिर जलमग्न हो गए हैं। इसके कारण प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा के लिए 60 से 70 जवानों को तैनात किेया गया है।












Click it and Unblock the Notifications