Delhi Forecast Today: सूर्य या इंद्रदेव, दिल्ली पर आज किसकी मेहरबानी? कैसा रहेगा आज का मौसम?

Delhi Forecast Today: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश की राजधानी में पूरे हफ्ते बरसात होने के आसार है।

आईएमडी ने यहां पर आज और कल दोनों दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है, हालांकि उसने ये भी कहा है कि बरसात तो होगी लेकिन लोगों को नमी और उमस से राहत नहीं मिलेगी।

Delhi Forecast Today

आपको बता दें कि दिल्ली में इस वक्त मानसून थोड़ा कमजोर हो गया है, ये यहां पर अपने अंतिम दौर में है। इस बार यहां पर जमकर बरसात हुई है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस

फिलहाल रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। आपको बता दें कि बरसात के कारण इस वक्त दिल्ली के प्रदूषण में खासी कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 102 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 104 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 02 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -102 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी में भी आज जमकर बरसात हो सकरती है। उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी बरसात का दौर जारी रहने वाला है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान , गुजरात और बंगाल में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।

असम, सिक्किम, मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान

असम, सिक्किम, मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गोवा में भी आज और कल बरसात होगी जबकि महाराष्ट्र के 12 जिलों में बरसात की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम की जानकारी जरूर लें ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+