Weather Updates: कश्मीर में लैंडस्लाइड, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 12 अगस्त। देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की गुंजाइश है, जिससे लोगों को उमस से निजात मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम 34 डिग्री और न्यूननतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में बादल फटा

हिमाचल में बादल फटा

इन दोनों ही राज्यों में पिछले दो दिनों से ही वर्षा हो रही है। हिमाचल में तो बादल फटने जैसी घटना भी हुई है ,आज भी कई जिलों में यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

नेशनल हाइवे बाधित

तो वहीं कश्मीर में भी बीते 48 घंटों में भारी बारिश हो रही है। यहां के रामबन जिले में गुरुवार को लैंडस्लाइड और बादल फटने की वजह से दो लोगों की मौत भी हो गई तो वहीं रास्ते में कई जगहों पर पत्थरों के ढ़ेर लग जाने नेशनल हाइवे बाधित है। जबकि लगातार हो रही बारिश के कारण उधमपुर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया है।

आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

यूपी, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है तो वहीं राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है, यहां पर भी पिछले एक हफ्ते से बारिश होने के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है।

गुजरात में आज वर्षा हो सकती है

गुजरात में आज वर्षा हो सकती है

बात अगर दक्षिण भारत की करें तो तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर चेतावनी जारी की गई है, तो वहीं गुजरात में आज वर्षा हो सकती है।

भारी बारिश होने की आशंका

भारी बारिश होने की आशंका

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+