Weather: बिहार, बंगाल-छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, जानिए किन-किन राज्यों में आने वाले 4 दिनों तक होगी बारिश

Weather update Rain IMD: देश के कई राज्यों में आने वाले चार दिनों तक बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश को लेकर बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप जैसे कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज नागपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। फिर दो दिन मध्यम और हल्की बारिश होगी।

Weather update Rain IMD

दिल्ली आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

- 24 और 24 सितंबर को उप-हिमालय में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं कुछ अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 सितंबर तक बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत समेत पूरे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

-अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी असम और मेघालय में आज छिटपुट से भारी भारी बारिश होने की संभावना है।

-मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की से मध्यम भारी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

-मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की या मध्यम बारिश भविष्यवाणी की है।

-आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+