Weather:8 जुलाई तक इन सभी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना-IMD

नई दिल्ली, 4 जुलाई: मौसम विभाग ने एक और ताजा अपडेट जारी किया है, जिसमें कुछ राज्यों में मध्यम से तेज आंधी चलने के साथ ही 8 जुलाई तक भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई के लिए कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, बाद में जो अपडेट किया गया है, वह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए इसलिए अहम है, क्योंकि इसमें भारी बारिश और आंधी-तूफान के अलावा आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक लोगों को आसमानी बिजली से सावधान रहने को कहा है।

Recommended Video

    Weather:8 जुलाई तक इन सभी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना-IMD
    इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

    इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक जिन राज्यों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना जताई है, उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक बिहार में 4-5 और 6 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी और भारी बारिश होने का अनुमान है।

    बाकी राज्यों के लिए क्या है IMD का अपडेट

    बाकी राज्यों के लिए क्या है IMD का अपडेट

    इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 4-7 और 8 जुलाई को, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 7 और 8 जुलाई को, अरुणाचल प्रदेश में 4 और 6 जुलाई को, असम और मेघालय में 5 और 7 जुलाई को और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालय क्षेत्र और सिक्कम में 4-6 और 8 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान जताया है।

    आसमानी बिजली से सावधान

    आसमानी बिजली से सावधान

    इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से तेज रफ्तार के साथ आंधी चलने और बादलों से लगातार आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। आईएमडी ने कहा है कि इसके चलते घरों से बार निकलने वाले लोगों और जानवरों को नुकसान पहुंच सकता है।

    उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में येलो अलर्ट

    उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में येलो अलर्ट

    एक अलग अपडेट में आईएमडी के अधिकारी सीएस पाटिल ने जानकारी दी है कि 5 जुलाई से कर्नाटक में ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके चरते 7-8 जुलाई के लिए उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में बेंगलुरु में बारिश हो सकती है और तेज आंधी भी चल सकती है।

    ये भी पढ़ें- भारत में लू की वजह से गई 17 हजार से ज्यादा जान, स्टडी में बड़ा दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+