Weather Updates: दक्षिण भारत भारी बारिश से तो दिल्ली-एनसीआर उमस से तंग, कई राज्यों में Red Alert

नई दिल्ली, 10 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है तो वहीं कई राज्य ऐसे हैं जहां पर बारिश की कमी से लोग परेशान है। फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि तेज बारिश का सिलसिला 11 अगस्त से प्रारंभ हो सकता है। फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस वाली गर्मी से परेशान है, हालांकि मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद लग रहा है कि उन्हें जल्द ही इस समस्या से निजात मिल सकती है।

आज भारी बारिश की आशंका

आज भारी बारिश की आशंका

जहां राजधानी का ये हाल है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में आज भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

रेड अलर्ट जारी

रेड अलर्ट जारी

तो वहीं बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ के भी आने की चेतावनी जारी हुई हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के कई इलाके भारी बारिश के कारण काफी परेशान है। यहां के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है ।

कुछ हिस्सों में भी 'येलो अलर्ट'

कुछ हिस्सों में भी 'येलो अलर्ट'

तो वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में Orange अलर्ट जारी है तो वहीं महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, पुणे, रायगढ़, सतारा में 'रेड अलर्ट' और मुंबई, नागपुर, वर्धा, गोंदिया और वाशिम सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है।

 भारी बारिश होने की आशंका

भारी बारिश होने की आशंका

कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर चेतावनी जारी की गई है। जबकि गुजरात, यूपी ,उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है। यहां भी यलो अलर्ट जारी है।

 भारी बारिश होने का अनुमान

भारी बारिश होने का अनुमान

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल और बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान है और इस वजह से लोगों को यहां पर अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+