Weather: 16 से 19 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, Alert जारी, गिरेगा तापमान

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। देश के कई राज्यों से मानसून तो विदा हो गया है लेकिन बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएमडी ने पहले से ही दक्षिण भारत में आज से लेकर अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवाती परिसंचरण बनता दिख रहा है तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जो कि मानसून के बाद की पहली बारिश होगी।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारी बारिश का अलर्ट जारी

विभाग ने हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी ने कहा है कि ये बारिश का दौर मानसून सीजन खत्म होने के बाद शुरू होने वाला है। इस दौरान राज्यों में बिजली भी चमक सकती है और हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तराखंड में तो कई जगहों पर आंधी-पानी के आसार हैं, बारिश के कारण राज्य में तापमान गिरेगा और सर्दी की शुरुआत हो सकती है।

भारी बारिश की आशंका

भारी बारिश की आशंका

'द वेदर चैनल' के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में, 17-18 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं तो वहीं 17-18-19 अक्टूबर तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।इस बीच, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं ।

दिल्ली में बारिश होने की आशंका

दिल्ली में बारिश होने की आशंका

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में बारिश होने की आशंका नजर आ रही है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 16 से 18 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ सकता है। जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंडक का एहसास होगा।

अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा , आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा और तेलंगाना,छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तो वहीं कर्नाटक, केरल में जोरदार बारिश होने के आसार हैं और इस कारण मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोका गया है और राज्य में अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Delhi-NCR की हवा होने लगी है 'ज़हरीली', AQI से जानें हवा का हाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+