Weather: इन सभी राज्यों में 11-12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना- IMD

नई दिल्ली, 8 अगस्त: मौसम विभाग ने रविवार को जारी पूर्वानुमान में देश के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक मानसून हिमालय के नीचले इलाकों की ओर शिफ्ट कर रहा है, जहां लगातार कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। यही वजह है की यूपी के उत्तरी इलाके, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक में आने वाले दिनों में व्यापक और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जाहिर की गई है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता में कमी आने की भी बात कही गई है।

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी अपने ताजा मौसम पूर्वानुमानों में अगले 5 दिनों तक उत्तरपूर्व और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र से लेकर सिक्किम जैसे राज्यों में अगले 5 दिनों तक के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का पूर्वी हिस्सा हिमालय की तलहटी के नजदीक और पश्चिमी हिस्सा अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर की ओर शिफ्ट हो चुका है। वेदरमैन के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून के कम दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब शिफ्ट होने की संभावना है। अनुमानों के अनुसार बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली हवा इन इलाकों में नीचले स्तर पर होंगी, जिनके चलते इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है।

Recommended Video

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले दो घंटों में बुलंदशहर समेत यूपी-दिल्ली में हो सकती है बारिश
    11-12 अगस्त तक इन राज्यों में झूमेगा सावन

    11-12 अगस्त तक इन राज्यों में झूमेगा सावन

    रविवार को जारी मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक इन इलाकों में कुछ जगहों पर 11 और 12 अगस्त को भारी से बहुत ही ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के इलाकों में व्यापक से काफी व्यापक बरसात होने का अनुमान है। विभाग की ओर से कहा गया है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों तक व्यापक से भारी बारिश होगी, उसके बाद इसकी तीव्रता में महत्वपूर्ण रूप से गिरावट देखी जा सकती है।

    इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है जारी

    इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है जारी

    यही नहीं ताजा अनुमानों के आधार पर महाराष्ट्र और गुजरात समेत प्रायद्वीपीय भारत के लिए हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। लेकिन, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में अगले 4-5 दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखी जा सकती है। गौरतलब है कि शनिवार को आईएमडी ने केरल के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश) और 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था। जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं- अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, त्रिशूर और कासरगोड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    कुछ इलाकों में बारिश की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा

    कुछ इलाकों में बारिश की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा

    एक दिन पहले जारी मौसम अपडेट में कहा गया था कि अगले 5 दिनों तक महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहेगी। 'बरसात की गतिविधियां 10 अगस्त से प्रायद्वीपीय भारत में बढ़ सकती हैं और केरल के साथ-साथ तमिलनाडु में 11 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी से बहुत ही ज्यादा भारी बारिश हो सकती है।' इसके अलावा यह भी कहा गया था कि रविवार से मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर होगा और मानसून 10 अगस्त तक हिमालय के तलहटी की ओर शिफ्ट कर जाएगा।

    सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल में बाढ़ की स्थिति का किया हवाई सर्वे

    सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल में बाढ़ की स्थिति का किया हवाई सर्वे

    इस बीच मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। बाढ़ प्रभावित ग्वालियर-चंबल संभाग में हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित ग्वालियर-चंबल संभाग का हवाई सर्वेक्षण भी किया है। पिछले हफ्ते इन दोनों संभाग में स्थिति बिगड़ गई थी और 1,250 से ज्यादा गांव भारी बारिश की वजह से और ज्यादा प्रभावित हुए थे। ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोक नगर, गुना, भिंड और मुरैना जिलों में कई दिनों से बरसा हो रही थी। लेकिन, गुरुवार से बारिश की तीव्रता में की आने लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+