दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, यूपी के कन्नौज और उन्नाव में 13 लोगों की मौत, अगले 2 घंटे में इन इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना

दिल्ली में झमाझम बारिश,यूपी के कन्नौज और उन्नाव में 13 लोगों की मौत, अगले 2 घंटे में इन इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना

नई दिल्ली। दिल्लीवालों को चिलचिलाती धूप और उमर भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रविवार तड़के सुबह से ही राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश जारी है। बारिश के चलते दिल्ली के कनार्ट प्लेस, दिल्ली रेलवे स्टेशन ,समेत कई इलाकों में जम जमाव की समस्या भी देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग की ओर से अगले दो घंटे में राजधानी दिल्ली के नार्थ दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद इलाके में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन इलाकों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आंधी के साथ-साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Recommended Video

    Uttar pradesh : Kannauj में तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 6 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Weather: Heavy Rain and thunderstorm in Delhi-NCR, 13 deaths in UPs Unnao, Kannauj districts in Uttar Pradesh due to lightning

    दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कल तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरे। यूपी के उन्नाव और कन्नौज में भाहरी बारिश के चलते 13 लोगों की मौत हो गई। कल कन्नौज और उन्नाव जिलों में हुई जबरदस्त बारिश के साथ-साथ आंधी चली और बिजली और ओले गिरने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश और बिजली गिरने से कन्नौज में 5 और उन्नाव में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं काफी संपत्ति का नुकसान हुआ। ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।


    आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं आईएमडी के मुताबिक उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण शनिवार को तापमान सामान्य स्तर से नीचे रहा। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि 1 जून को मॉनसून भारत में दस्तक देगा। केरल में 1 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि इस बार समय से पहले मानसून केरल तट से टकरा गया है। दक्षिण-पूर्व मध्य अरब सागर पर कम दबाव के कारण मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+