Weather Forecast: धूल के गुबार और चुभती गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और ऐसी ही स्थिति कल भी रह सकती है।

Weather Forcast: दिल्लीवाले तेज गर्मी से बुरी तरह से परेशान हो गए हैं ऊपर से आज सुबह तो यहां की धूल भरी आंधी ने भी लोगों की समस्या में इजाफा कर दिया है। तो इसी बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। बदलते मौसम के मिजाज पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मई के पहले हफ्ते में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव था जिसकी वजह से तापमान में कमी हुई थी लेकिन अब उसका प्रभाव खत्म हो गया है इसलिए हीटवेव और गर्मी बढ़ गई है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है
हालांकि एक और पश्चिमी विक्षोभ नॉर्थ-वेस्ट से आ रहा है, जिसकी वजह से अगले 7 दिनों तक तेज हवाएं और हल्की बूंदा बादी संभव है लेकिन तापमान में कमी नहीं आएंगी लेकिन हां हीटवेव नहीं चलेंगी।
धूल भरी आंधियां चल रही हैं
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है और तापमान चालीस डिग्री के आस-पास चल रहा है इसलिए दिल्ली, हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। वातावरण ड्राई हो गया है और मिट्टी ढीली हो गई है और तापमान में इजाफा हुआ है इसी वजह से धूल भरी आंधियां चल रही हैं और लोगों को दिक्कते हों रही हैं। फिलहाल एक दो दिन तक ये एक्टिव रहेगी लेकिन इसके बाद चीजें सहीं होंगी लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी पड़ेगी इसलिए लोगों को सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है।
11 जिलों में अंधड़ आने के आसार हैं
फिलहाल हीटवेव से सबसे ज्यागा ग्रस्त राजस्थान है, यहां के करीब 11 जिलों में अंधड़ आने के आसार हैं। विभाग ने चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, दौसा, जैसलमेर, नागौर में धूल भरी आंधी आने का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आज गर्मी चरम स्तर पर है, विभाग ने यहां पर पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी आज बारिश ना होने के आसार हैं तापमान में वृद्दि होनें की आशंका है इसलिए विभाग ने यहां पहले से अलर्ट किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications