Weather Update: इन 10 राज्यों में आज हो सकती है हल्की बारिश, जानिए आपके इलाके का हाल

Weather Update: इन 10 राज्यों में आज हो सकती है हल्की बारिश, जानिए आपके इलाके का हाल

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: Weather Update Today: मॉनसून दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों से वापस लौट चुका है। इसके बावजूद बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और बिहार में बारिश हो सकती है। वहीं, 02 और 03 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। जबकि, 04 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

मध्य प्रदेश में जताई बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में जताई बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पिछलों दिनों हई बारिश से मौसम ठीक रहा। लेकिन शनिवार 01 अक्टूबर को भोपाल का तापमान 34 डिग्री रहा। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य से राज्य में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। इंदौर संभाग में बारिश का अलर्ट है। वहीं विदिशा, रायसेन, बैतूल, उज्जैन आदि जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

एमपी और बिहार में चक्रवाती सर्कुलेशन का दिखेगा असर

एमपी और बिहार में चक्रवाती सर्कुलेशन का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहे हैं उसकी असर मध्य प्रदेश में 4 अक्टूबर से दिखेगा। बताया कि 05 अक्टूबर से 09 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं, इस चक्रवाती सर्कुलेशन का असर बिहार तक भी दिखाई देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना समेत बिहार में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना समेत 25 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

आज हो सकती है इन राज्यों में बारिश

आज हो सकती है इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 02 अक्टूबर दिन रविवार को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड के कुछ हिस्सों व असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+