Weather Forecast For Oct 31: चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश, दिल्ली के प्रदूषण का स्तर रहेगा खतरनाक
नई दिल्ली। 31 अक्टूबर को देश में मौसम कहीं बारिश भरा, तो कहीं सूखा रहने की संभावना है। जहां एक ओर चेन्नई में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इन दिनों दिल्ली की हवा में सुबह और शाम के समय पीएम 2.5 का स्तर काफी अधिक रह रहा है यानी इस समय दिल्ली की हवा काफी अधिक प्रदूषित रह रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर से बहना शुरू हो जाएंगी, लेकिन इनकी स्पीड बहुत कम होगी, जिसकी वजह से दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

अगर बात की जाए पंजाब और हरियाणा की तो यहां पर सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्कम और उत्तर-पूर्वी बिहार में भी अगले 24 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी हल्का कोहरा रह सकता है।
31 अक्टूबर के दिन हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे देश के इन मुख्य शहरों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। दक्षिण की बात करें तो कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और रयालसीमा में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तेलंगाना और महाराष्ट्र में मौसम सूखा रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications