दिल्ली की हवा आज भी खराब, कुछ राज्यों में बरसेंगे बादल

Weather updates LIVE: देश के कई राज्यों में अब मौसम ने करवट ली है, अब सुबह-शाम लोगों को सिहरन महसूस होने लग गई है। दिल्ली में तो प्रदूषण ने लोगों को तंग किया हुआ है। आज सुबह भी यहां का AQI काफी खराब रहा है।

Weather  forecast LIVE Updates

तो वहीं दूसरी ओर आज पूर्वोत्तर में हल्की बारिश का अनुमान है तो वहीं पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ सकता है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 28, 2024, 4:26 PM IST

यूपी में सुबह शाम ठंड का एहसास

उत्तर प्रदेश में दीपावली की आहट के बीच गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में हल्की धूप गर्मी का एहसास करा रही है।
Oct 28, 2024, 3:06 PM IST

बिहार में मौसम का हाल

दिवाली से पहले प्रदेश के चक्रवात दाना के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। यहां सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय होने वाली गर्मी में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया की दिवाली तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद तापमान के और गिरने की उम्मीद जताई जा रही है।
Oct 28, 2024, 3:06 PM IST

कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को लेकर मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
Oct 28, 2024, 1:32 PM IST

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज आसमान साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिली रहेगी, जिससे थोड़ी गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, न्यूनमत तापमान 23 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
Oct 28, 2024, 12:10 PM IST

बिहार में मौसम का हाल

दिवाली से पहले प्रदेश के चक्रवात दाना के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। यहां सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय होने वाली गर्मी में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया की दिवाली तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद तापमान के और गिरने की उम्मीद जताई जा रही है।
Oct 28, 2024, 9:42 AM IST

दिवाली से पहले दिल्ली में दस्तक देगी ठंड? कहां-कहां बारिश?

Weather News: दिवाली से पहले दिल्ली में दस्तक देगी ठंड? कहां-कहां बारिश के आसार? UP से बिहार तक मौसम का Update
Oct 28, 2024, 9:42 AM IST

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', जानें वजह?

Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली में घुटने लगा दम! हवा हुई 'बेहद खराब', जानें सरकार ने क्या उठाए कदम?
Oct 28, 2024, 9:41 AM IST

दिल्ली की हवा 'बेहद खराब'

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', आज भी यहां का AQI 300 के पार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+