Weather News: दिवाली से पहले दिल्ली में दस्तक देगी ठंड? कहां-कहां बारिश के आसार? UP से बिहार तक मौसम का Update

Delhi, UP, Bihar Weather News: नवंबर के करीब आते ही, दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव दिख रहा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दो दिन बाद ही वापस "बहुत खराब" क्षेत्र में पहुंचा दिया। दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो, दिवाली के बाद ठंड थोड़ी बढ़ेगी, और 15 नवंबर तक ठंड का असर साफ दिखने की उम्मीद है। दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिवाली के दौरान भी दिन में धूप तेज रहेगी, लेकिन सुबह और शाम को थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं दिवाली के दिन दिल्ली का कैसा रहेगा तापमान?

Delhi UP Bihar Weather News

तापमान का अनुमान

  • 29 से 31 अक्टूबर के बीच, अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
  • 1 नवंबर को तापमान थोड़ी गिरावट के साथ, अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Weather)
उत्तर प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है, जिससे रात में ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, इस समय दिन का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में 29 से 31 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

बिहार का मौसम (Bihar Weather)

बिहार में दिवाली से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद बिहार में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है।

तापमान का अनुमान
30 अक्टूबर तक बिहार के विभिन्न जिलों में बादल बने रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दिवाली के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। बिहार में तूफान के कारण बारिश का असर देखने को मिल सकता है, जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। बदलते मौसम के साथ, लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बदलते तापमान के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+