Weather: इन राज्यों में 4 मई तक भारी बारिश की चेतावनी, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट
Weather forecast: देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर तो पूर्वोत्तर भारत में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा सहित कई पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले चार से पांच दिनों (3 से 4 मई) तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 29 अप्रैल को असम और मेघालय में भी आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।

Rain alert: इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
🔴 29 अप्रैल से लेकर 01 मई तक पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में, झारखंड में और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है। केरल में भी 30 अप्रैल तक भारी बारिश होने की उम्मीद है।
🔴 IMD के पूर्वानुमानों में 4 मई तक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में "30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
🔴 Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश हो सकती है। दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही कभी-कभी सतही हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने बताया कि 2 मई से दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
🔴 मौसम विभाग ने 1 मई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की गति संभावित रूप से 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन मौसम पैटर्न से तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा है।
🔴 29 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 30 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है, जबकि पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1 मई तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications