Weather Forecast: कर्नाटक, महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, स्कूल -कॉलेज बंद, Red Alert जारी

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जबरदस्त ढंग से उत्पात मचाया है, दिल्ली में यमुना एक बार फिर से उफान पर है तो महाराष्ट्र में बारिश ने जबरदस्त ढंग से तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट और परेशान करने वाला है क्योंकि विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के अंदर देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए उसने कई प्रदेशों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें कर्नाटक और महाराष्ट्र का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Weather Forecast

आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक में इन दिनों जबरदस्त ढंग से इंद्रदेवता मेहरबान हैं। लगातार बारिश के कारण मंगलुरु में कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज से लेकर कल के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के बाकी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है औ र Kodagu और Sullia Taluk जिले में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज कल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Recommended Video

    Weather Forecast: कर्नाटक, महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, स्कूल -कॉलेज बंद, Red Alert जारी

    महाराष्ट्र में भी बारिश ने आफत पैदा कर दी है

    तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। राज्य में 27 जुलाई तक भारी बारिश होने के आसार हैं। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया तो वहीं मुंबई में भी कल के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, तो वहीं रायगढ़ में कल के लिए स्कूल बंद हैं।

    गोवा और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    जबकि आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि 'सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में अगले दो दिन भारी बारिश होगी तो वहीं कर्नाटक , गुजरात, मुंबई सहित कोंकण गोवा और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।'

    हल्की बारिश होने का ही अनुमान

    तो वहीं दिल्ली में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश होने का ही अनुमान है। जहां दूसरे राज्यों बारिश के कारण तापमान गिर रहा है वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कल से तापमान बढ़ेगा और लोगों को उमस और नमी का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं उत्तराखंड औऱ हिमाचल में भी रेड अलर्ट जारी है और असम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+