Weather Forecast: 5 दिन तक सताएगी प्रचंड गर्मी! कई राज्यों में Heat Wave का अलर्ट, IMD के बड़े अपडेट
Weather Forecast: मई महीने के चौथे सप्ताह में मौसम विभाग ने गर्मी के भीषण प्रकोप की संकेत दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। जिन राज्यों में तापमान बढ़ने की अधिक संभावना है उनमें मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्य शामिल हैं।
आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी। जबकि अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की संभावना है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक, लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे थे, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। मई में तापमान बहुत अधिक नहीं था, आज भी कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के मैदानी इलाकों में गर्मी से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है। जबकि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की शुरुआत होने की संभावना है। इसके साथ आईमडी ने अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के साइंटिस्ट डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है और लू की स्थिति उत्तर प्रदेश जैसी ही है... अगले 5 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है और मध्य प्रदेश और बिहार में 4 दिनों तक, उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट की उम्मीद है।"
वहीं दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में गर्मी से राहत के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक मौसम में उथल पुथल जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications