उत्तर में Heat Wave, दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां पढ़ें Weather Forecast

Weather Forecast: उत्तर में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच दक्षिण भारत के राज्यों में तेजी से मौसम में बदलाव देखा गया। भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले सात दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। जबकि हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण इस क्षेत्र में 17 से 19 मई तक छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस बार पहले ही दक्षिण के कुछ राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में भी इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Weather Forecast rain alert in southern

आईएमडी के मुताबिक 16 मई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 16-20 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों में 16 मई और 20 मई को तमिलनाडु में और 20 मई को केरल में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। जबकि 19 मई से 22 मई तक ओडिशा, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में अगले सात दिनों में गरज और तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इसके अलवा आईएमडी के मुताबिक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मैदानी इलाकों में 17 से 20 मई के बीच तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग- अलग हिस्सो में लू चलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+