उत्तर भारत पर भारी अगले 24 घंटे, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़ समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। दिल्ली में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में भारी कमी देखने को मिली है। मौसम में यह बदलाव जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बना है। स्काईमेट के अनुसार, इस समय जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है, जो उत्तरी राजस्थान एवं हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। इसी वजह से सोमवार को भी राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश रहेगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश होने की संभावना है।

 नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बारिश होने की पूरी संभावना

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बारिश होने की पूरी संभावना

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर देश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, बंगाल, दक्षिणी झारखंड़ और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं मध्य भारत में पूर्वी गुजरात, नॉर्थ वेस्ट मध्य प्रदेश, के अलावा कोंकण मुंबई, विदर्भ समेत गोवा में हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। दक्षिण भारत में आंध्रपदेश और तेलंगाना में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश से मौसम सुहावना रहेगा। वहीं कर्नाटक में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकोबार में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी है।

पूरे राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है

पूरे राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है

भारी बारिश के चलते इन पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और आंशिक जैसी स्थिति बन सकती है। हवा के कम दबाव क्षेत्र बनने के चलते उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाके में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा उत्तरपूर्वी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है।

मंगलवार को हल्की बारिश होगी, जबकि बुधवार को बादल छाए रहेंगे

मंगलवार को हल्की बारिश होगी, जबकि बुधवार को बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए हैं और अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को हल्की बारिश होगी, जबकि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 64-115 मिमी तक बारिश 75 फीसदी हिस्से में होने की संभावना है। इतना ही नहीं 24 सितंबर से 25 सुबह तक कहीं तेज बारिश हो सकती है।

सितंबर महीने में राजधानी में सामान्य से करीब 105 प्रतिशत अधिक बारिश

सितंबर महीने में राजधानी में सामान्य से करीब 105 प्रतिशत अधिक बारिश

सितंबर महीने में राजधानी में आज सुबह तक सामान्य से करीब 105 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। दस साल का रेकॉर्ड देखें तो सबसे अधिक बारिश साल 2013 में हुई थी। वैसे अभी सितंबर माह का महीना खत्म नहीं हुआ है। राजधानी में अभी दो दिन और हलकी-तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में अमूमन 15 सितंबर तक मॉनसून समाप्त मान लिया जाता है। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी में कहीं झमाझम तो कहीं पर सामान्य बारिश हो रही है। सितंबर में हुई पिछले दस साल में सबसे अधिक करीब 332 मिलीमीटर साल 2010 में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+