Weather Forecast: पूर्वोत्तर के 6 समेत 13 राज्यों में 72 घंटे का अलर्ट, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: भारत के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली,अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड के अलावा पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों, कर्नाटक समेत कई स्टेट्स में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में कुल 13 राज्यों के कई जगहों में हल्की से भारी बारिश का संभावना है।
मानसून इस वर्ष अपने लास्ट स्टेज पर है। लेकिन बीते तीन दिनो से शुरु हुए बारिश के दौर में सबसे अधिक नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है। हालांकि उमसभरी गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश के भी आसार हैं।

अगले 24 घंटे में यहां बारिश का अलर्ट
रविवार यानी 30 सितंबर को दक्षिण, पूर्व समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, तटीय कर्नाटक, केरल, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दो दिन इन राज्यों में भारी बारिश
भारत मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक उत्तर- पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं 2 अक्तूबर को भी इन राज्यों में बारिश का दौरा जारी रहेगा। इसके अलावा 2 अक्टूबबर तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का आसार हैं।
यहां कमजोर हुआ मानसून
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अब कमजोर पड़ गया है।
आईएमडी के बड़े मौसम पूर्वानुमान
- 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालाय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा समेत रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है।
- अगले 24 घंटे में यूपी में सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोरखपुर और महराजगंज में भारी बारिश का पूर्वानुमान है
- केरल के आंतरिक क्षेत्रों, तटीय समेत केरल तमिलनाडु और पांडिचेरी में भारी बारिश का संभावना है।
- 30 सितंबर को तमिनाडु, पुदुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications