Weather Forecast: महाराष्ट्र, गुजरात में नदियां उफान पर, 9 राज्यों को लेकर अलर्ट, जानिए 10 बड़े मौमस अपडेट्स

Weather Forecast: पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में पिछले सप्ताह से लागातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में नदियां उफान पर हैं। सौराष्ट्र और कच्छ के अलावा महाराष्ट्र के कई इलाके जलमग्न है। लोग घर छोड़कर आश्रय स्थलों में रह रहे हैं।

आईएमडी के ताजा अपडेट में इस हफ्ते राहत के आसार नहीं है। भारत मौसम विभाग ने कुल 9 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में अगले 48 घंटे बारिश हो सकती है।

Weather Forecast rain alert in nine states

महाराष्ट्र में कोल्हापुर में कई घर डूबे
26 जुलाई को कोल्हापुर जिले में 68 मिमी बारिश हुई थी। जिसके बाद यहां हालात खराब हो गए। 26 जुलाई को राधानगरी बांध से कुल 10068 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वार्ना बांध से 10117 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और दूधगंगा से 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके चलते एक बड़ा क्षेत्रफल जलमग्न हो गया। और निचले इलाकों में 1,379 घरों में पानी घुस गया। हालात ये हैं कि 5,849 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा लगभग 3,080 घरेलू जानवरों को भी प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पहुंचाया गया है।

कोल्हापुर समेत महाराष्ट्र से गुजरने वाली 10 राज्य राजमार्गों सहित कुल 54 सड़कें यातायात ठप है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 200 से अधिक घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।

वहीं गुजरात में भारी बारिश के चलते नवसारी जिले में सबसे अधिक स्थिति खराब हुई है।यहां सलाधार बारिश के बीच, गुजरात के नवसारी जिले में गंभीर जलभराव हो गया है, जिससे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को जिले के बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को निकालने का काम सौंपा गया है।

एनडीआरएफ ने नवसारी के जलमग्न इलाकों में फंसे लोगों को निकाला और बचाव अभियान अभी भी जारी है। टीम ने नवसारी के मिथिला नगरी में बाढ़ प्रभावित इलाके से एक बच्चे और एक बीमार महिला सहित पांच लोगों को बचाया। यहां से कम से कम 30 लोगों को बचाया गया है।

नवसारी टाउन पुलिस के प्रोबेशनरी डिप्टी एसपी डीआर पटेल ने इसको लेकर एक बयान में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि मिथिला नगरी में लगभग चार लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ टीम के साथ हम उन्हें बचाने के लिए वहां गए। वहां एक पूरी मंजिल पानी में डूब गई थी। हालांकि उन्हें बचा लिया गया।"

मौसम से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स

  1. पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई 2024 को भारी बारिश हो सकती है।
  2. 27 और 29 जुलाई 2024 को उत्तराखंड में वर्षा का अलर्ट।
  3. 28 जुलाई 2024 को मध्य महाराष्ट्र में बारिश का पूर्वानुमान।
  4. 27-28 जुलाई 2024 को कोंकण और गोवा में बारिश।
  5. 27 जुलाई 2024 को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है।
  6. वर्षा की चेतावनी:27-28 और 29 जुलाई 2024 को सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  7. 27 जुलाई 2024 को तटीय कर्नाटक में बारिश का पूर्वानुमान।
  8. 27 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ में बारिश का अलर्ट।
  9. 26-27 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
  10. 29-30 जुलाई को आईएमडी ने ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+