Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने फिर कराया ठंड का एहसास, जानें उत्तर भारत का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam kaisa rahega: जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास कराया। यहां गुनगुनी धूप के बीच शीतलहर चल रही है। शीतलहर की वजह से दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है और सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास होने लगा है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार 7 फरवरी को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, दिन में धूप खिलेगी। 8 और 9 फरवरी को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए कहा कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में फिर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं।

Aaj Ka Mausam kaisa rahega

इसके अलावा उत्तर-पूर्व में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और असम जैसे राज्य चक्रवात के प्रभाव का सामना कर रहे हैं। चक्रवात के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो 8 फरवरी तक कम बारिश की उम्मीद है। हालांकि, कोहरे का स्तर बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा, तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। 3 फरवरी से अरब सागर की हवाओं से प्रभावित मौसम के बदलते मिजाज के कारण हरियाणा और पंजाब में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

9 से 11 फरवरी के बीच बारिश का रुख पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर हो सकता है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने 8 फरवरी तक कम बारिश की भविष्यवाणी की है, लेकिन कोहरे के स्तर में वृद्धि की उम्मीद है।

हरियाणा और पंजाब के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अरब सागर की हवाओं के कारण 3 फरवरी को मौसम में बदलाव शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी जारी है, जिससे वहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप जारी है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं के बीच दिल्ली-NCR में खिली धूप, जानिए यूपी-बिहार और राजस्थान का वेदर अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+