Weather Forecast: दिल्ली-यूपी-पंजाब में खिली रहेगी धूप, इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन में आसमान साफ दिखाई दिया और हल्की धूप भी खिली। पंजाब, दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखा गया है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि असम और नागालैंड में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों के गर्जने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather Forecast, Weather, imd, delhi ncr, delhi, skymet, weather in india, weather forecast, delhi, delhi ncr, imd, indian meterological department, raining, snowfall, north india, मौसम पूर्वानुमान, मौसम, भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी, उत्तर भारत, बर्फबारी, बारिश, ठंड

दक्षिणी महाराष्ट्र और इससे सटे उत्तरी कर्नाटक के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते सोमवार को दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ भागों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान इन स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। मध्य भारत में दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन रात को तापमान सामान्य से नीचे पहुंचते ही मौसम ठंडा रहेगा। इसके अलावा उत्तरी ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इन भागों में शाम के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और इससे सटे ऊपरी असम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात देखने को मिला है। उत्तरी आंध्रप्रदेश में कुछ स्थानों, तेलंगाना, ओडिशा, केरल और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान मौसम कोहरे के अनुकूल रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में भी एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बना रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+