दिल्ली एनसीआर में 22 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश होने की संभावना

नई दिल्ली। देशभर में सर्द मौसम का कहर बरकरार है। अब जानकारी आ रही है कि अगले सप्ताह यानी 22 और 23 जनवरी को बरसात हो सकती है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर के लोगों तो कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बीते दिनों आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने से लोगों को कम ठंडक का अहसास हुआ था। इसके अलावा शीतलहर से भी छुटकारा मिला था। वहीं शुक्रवार को सुबह के समय दिल्ली एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा।

 weather in delhi ncr to change from 22 January, it may rain

हालांकि शाम ढलने के बाद मौसम सर्द हो गया। तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। 22 जनवरी को आठ एमएम और 23 जनवरी को 15 एमएम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और और ठंडक बढ़ेगी।

दिल्ली एनसीआर के बिगड़े मौसम के चलते लोगों का घर से निकलना मुहाल है। ठंड के साथ कोहरे के चलते यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। साथ ही हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली में जगह जगह बने रैन बसेरे भी बेघर लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। हालांकि ठंड से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केवल जनवरी में 96 के करीब लोग ठंड से मरे हैं। ये वो लोग हैं जो बाहर से मजदूरी करने के लिए दिल्ली आते हैं और सड़क पर अपना गुजर बसर करते हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में ठंड का कहर जारी, 24 घंटों में 7 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+