जारी है सर्दी का प्रकोप, कोहरे से बेहाल लोग, कश्मीर में 'चिल्लई कलां' की शुरुआत

नई दिल्ली। पूरे देश में ठंड ने तांडव मचा दिया है, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है, दिल्ली से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है, घने कोहरे की वजह से विजिबिलटी कम हो गई है और इस वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं तो वहीं बहुत सारी उड़ानों को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, झारखंड , पंजाब, बिहार , मेघालय और असम में आज घना कोहरा छाया रहेगा और ये रवैया अगले तीन-चार दिनों तक रहने वाला है।

Recommended Video

    पहाड़ों में Snowfall से बढ़ी ठिठुरन, समूचा North India सर्दी की चपेट में । वनइंडिया हिंदी
    ‘चिल्लई कलां' की शुरुआत

    ‘चिल्लई कलां' की शुरुआत

    तो वहीं कश्मीर में शनिवार से ‘चिल्लई कलां' की शुरुआत हो चुकी है, ऐसी अवधि में जब कश्मीर में हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकतम तापमान में खासी गिरावट होती है।

    बफीर्ली हवाओं का प्रकोप

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक इन बफीर्ली हवाओं का प्रकोप राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रहने वाला है, जिसके कारण सर्दी में और इजाफा होने की उम्मीद है, आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्दी का तांडव यूं ही जारी रहेगा।

    बारिश होने की संभावना

    बारिश होने की संभावना

    उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर मध्य प्रदेश , जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। सहत ही तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

    ठंड और ठिठुरन का दौर जारी

    ठंड और ठिठुरन का दौर जारी

    गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली तक पहुंच रही बर्फीली हवा के कारण ठंड और ठिठुरन का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। इस दौरान सुबह-शाम कोहरा भी छाने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम करेंगी, दिल्ली में अब तेजी से तापमान गिर सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+