Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, मुंबई में बरसे बादल, अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 05 सितंबर। देश के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी है तो भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज बादल बरस सकते हैं तो वहीं मुंबई में भी जोरदार बारिश के आसार है, हालांकि आज सुबह मायानगरी में जमकर बारिश हुई भी है। आईएमडी के मुताबिक 07 से 09 सितंबर,के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा के आसार हैं तो वहीं उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है।

चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर
आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है जिसकी वजह से एक लोप्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे बारिश होने की आशंका नार्थ इंडिया में दिख रही है।
भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना
विभाग के मुताबिक आज से लेकर 8 सितंबर तक कोंकण- गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अब से कुछ देर बाद दिल्ली, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश की आशंका नजर आ रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार
जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ,छत्तीसगढ़, ओडिशा , बिहार, झारखंड में 6-7 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तराखंड में भी आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार है। तो वहीं आज केरल , कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में जमकर बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और कश्मीर में में भारी बारिश की संभावाना अगले 24 घंटों के अंदर बनी हुई है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications