Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर स्लो हुआ मॉनसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं

नई दिल्ली। पिछले 5-6 दिनों से बेहद ही तेज गति में भाग रहे मॉनसून की स्पीड फिर से धीमे हो गई है जिसके कारण मॉनसून की उत्तरी सीमा आज भी वेरावल, सूरत, इंदौर, मंडला, पेंडरा, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखीमपुर खेरी और मुक्तेश्वर में बनी हुई है। स्काईमेट के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं दिखाई दे रहीं हैं।

 महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बन गई है

महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बन गई है

पश्चिमी तटों पर महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बन गई है, जिससे दक्षिण भारत पर मॉनसूनी हवाओं का प्रवाह कम हो गया है। बंगाल की खाड़ी से भी आर्द्र हवाओं के प्रवाह में कमी है जिसके कारण एक बार फिर से मॉनसून कमजोर दिखाई दे रहा है, हालांकि पूर्वोत्तर भारत पर बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएं पहुंच रही हैं जिसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

देश में गर्मी का कहर जारी

देश में गर्मी का कहर जारी

फिलहाल देश में गर्मी का कहर जारी है ,राजस्थान के जैसलमेर में तो तापमान 55 डिग्री तक पहुंच गया है, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी ही है, हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने एमपी, यूपी, राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति

उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बदलों की आवाजाही से मौसम सामान्य है, यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बदलों की आवाजाही लगी रहेगी, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में जोरदार बारिश हो सकती है।

आज यहां हो सकती है बारिश

आज यहां हो सकती है बारिश

तो वहीं आज राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, अलवर व झालावाड़ जिलों में बारिश होने का अनुमान है, केरल के समुद्र से उठकर चला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस वक्त पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा है और उसने देश के लगभग आधे से ज्यादा भाग को कवर कर लिया है इसी वजह से देश के कई जगहों से भारी बारिश की खबर है लेकिन अभी भी देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जो बारिश के लिए तरस रहे हैं, स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान मॉनसून की देरी के चलते मौसम अभी भी शुष्क और गर्म बना हुआ है, हालांकि अगले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+