कोरोना की बढ़ रही रफ्तार, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जम्मू में मास्क लगाना अनिवार्य
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी नियमों का पालन करने को कहा है।
जम्मू, 20 जुलाई : जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी नियमों का पालन करने को कहा है। इस बीच जम्मू जिला में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न लगाने पर चालान किया भी किया जा सकता है।

जम्मू में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे जिला प्रशासन ने सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना नियमों को सख्ती से पालन करने को भी कहा है। आने वाले त्योहारी सीजन में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए एहतियात बरतना जरूरी है। सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने को कहा गया है।
20,557 आए नए मामले
बता दें कि देश में मंगलवार को जहां 15 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे। वहीं बुधवार को पिछले 24 घंटों में यह मामले बढ़कर 20,557 हो गए। लगातार दो दिन की राहत के बाद फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है।
कोरोना रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 18,517 मरीज ठीक हुए और 40 लोगों की मृत्यु हुई। फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। सक्रिय मामले 1,45,654 हैं। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.13 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.64 प्रतिशत है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। जबकि सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत हैं।
यह भी पढ़ें- कोरोना से भी खतरनाक वायरस आ चुका है तबाही मचाने! कई लोगों की मौत, नहीं है इसका कोई इलाज












Click it and Unblock the Notifications