'तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें मिल नहीं जाता', DMK महिला अधिकार सम्मेलन में महिला आरक्षण पर बोलीं सोनिया गांधी
Sonia Gandhi DMK Women Right Conference: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके महिला अधिकार सम्मेलन में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित तो हो गया है, लेकिन इसमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि विधेयक कब लागू होगा यह हमारा सवाल है। हम इसके लिए तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें यह नहीं मिल जाता।

सोनिया गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए INDIA गठबंधन संघर्ष करेगा। सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज, स्थानीय स्वशासन में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। इससे जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस नहीं, बल्कि हम सभी की अथक दृढ़ता और प्रयासों के कारण महिला आरक्षण विधेयक अंततः पारित हो गया है। हालांकि हमें पता है, अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ पुरुष खुश हैं लेकिन हम महिलाएं खुश नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए संघर्ष करेंगे।
प्रियंका गांधी ने भी कहा कि महिला आरक्षण जल्द लागू हो। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में महिला अधिकारों की बात की। उन्होंने कहा कि हम स्त्री कमजोर नहीं, बल्कि जब एक साथ खड़े हो जाएंगे तो कोई भी ताकत महिलाओं की शक्ति को रोक नहीं पाएगी।
मेरी बहनों, जब हम एक साथ खड़े होंगे तो महिलाओं की शक्ति को कोई रोक नहीं सकेगा। हम इस देश की आधी आबादी हैं - आधी - आधे से कम नहीं। जाति, धर्म, राज्य, भाषा और समाज की बाधाओं को दूर करना हमारा कर्तव्य है। यह हमारे लिए सबसे पहली और सबसे ज़रूरी बात है कि हम खुद के बहनापे को उस रूप में पहचानें, जो हमें परिवर्तन के एक सूत्र में बांध दे।
यह भी पढ़ें- Video: गांधी परिवार के घर आया नया मेहमान, राहुल गांधी ने मां सोनिया को दिया शानदार तोहफा












Click it and Unblock the Notifications