मिशन 2022: शिवपाल सिंह बोले-सपा-प्रसपा के बीच होगा गठबंधन, मिलकर लड़ेगे चुनाव

नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर से परिवार के करीब जाने के संकेत दिए हैं। गुरुवार के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि साल 2022 के चुनाव में सम्मानजनक सीटें मिलने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन किया जाएगा। इसके अलावा शिवपाल सिंह ने अन्य पार्टियों के साथ भी अलायंस करने का ऐलान किया है। बता दें कि आज ही शिवपाल सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी सपा से तो क्या किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी, हालांकि इसके कुछ घंटे बाद ही वह अपने बयान से पलट गए।

We will forge an alliance with SP to defeat the BJP in 2022 election says Shivpal Yadav

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव की प्लानिंग अभी से शुरू हो गई है। राजनीति में आए इस उबाल से अब यूपी की योगी सरकार पर भी संकट के बादल छाने लगे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की पार्टियों ने अभी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गुरुवार के सपा से गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'हम 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे। हमारा संगठन 75 जिलों में पूरा तैयार है। हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है पर अन्य पार्टियों के साथ भी हम अलायंस करेंगे।'

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा- 'मिशन शक्ति' व 'पिंक बूथ' जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है सरकार

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार (14 नवंबर) को इटावा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी छोटे दलों से गठजोड़ करेगी, लेकिन किसी बड़े दल के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सपा जसवंतनगर की सीट प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के लिए छोड़ देगी। राज्य में सपा सरकार बनी तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री भी बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+