केजरीवाल का जादू देखने लिए दिया 'बिना शर्त' समर्थन: खुर्शीद

गौर हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 28, भाजपा को 32 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी। जिसके बाद सरकार बनाने के लिए काग्रेंस ने 'आप' को बिना शर्त समर्थन देने की बात की थी। जिस पर केजरीवाल ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखा जिसमें उन्होने 18 शर्तों का जिक्र किया था। केजरीवाल का कहना था कि अगर प्रमुख बड़ी पार्टियां इन शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं तो हम किसी से भी समर्थन ले सकते हैं।
केजरीवाल के द्वारा समर्थन का प्रस्ताव ठुकराने पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं का कहना है, केजरीवाल ने पहले ऐसे वादे किये हैं जिसे वह पूरा नहीं कर सकते हैं अत: वह अब सत्ता संभालने से डर रहे हैं। दिल्ली में किसी भी दल की सरकार न बनने के बाद अब राष्ट्रपति शासन लगने की उम्मीद की जा रही है, ऐसी स्थिति में राज्य में दोबारा चुनाव होंगे।
सरकार बनाने के लिए केजरीवाल को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भी बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन बात नहीं बनी।












Click it and Unblock the Notifications