आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले- चीन से टकराव का फायदा उठाएगा पाकिस्‍तान

Recommended Video

    General Bipin Rawat didn't denied the doubt of War with China-Pakistan Together | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। चीन के साथ डोकलाम सीमा विवाद भले ही सुलझ गया हो लेकिन थलसेनाध्यक्ष का कहना है कि हमें किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। बिपिन रावत ने कहा कि हम दोनों तरफ से शत्रुओं से घिरे हैं ऐसे में हम एकसाथ दोनों से लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।

    पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ लड़ाई के रहना होगा तैयार: थलसेनाध्यक्ष बिपिन रावत

    नई दिल्ली में 'भविष्य की जंग' नाम से आयोजित हुए सेमिनार में बोलने आए थलसेनाध्यक्ष ने कहा कि, 'हमारे दो दुश्मन हैं। एक उत्तरी सीमा पर तो दूसरा पश्चिनी सीमा पर। ऐसे में अगर उत्तरी सीमा पर अगर निकट भविष्य में जंग छिड़कती है तो पश्चिमी सीमा वाला दुश्मन जरूर इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। ऐसे में हमारी सेनाओं को दोनों सीमा पर जंग के लिए तैयार रहना होगा।'

    पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए बिपिन रावत ने कहा कि पश्चिमी सीमा पर जो दुश्मन है उससे समझौते की उम्मीद करना बेमानी है। उस देश ने लंबे समय से हमारे खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ा हुआ है। कब यह छद्म युद्ध दोनों देशों के बीच वास्तविक युद्ध की वजह बन जाए इसके बारे में कुछ भी पहले से कह पाना मुश्किल है।

    रावत ने कहा कि चीन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर सीमा पर स्थित हमारे पड़ोसी देश ने जोर आजमाइश का खेल शुरू कर दिया है। वो हमारी ताकत को परखने का काम कर रहा है। डोकलाम में भी यही हुआ। अब युद्ध सिर्फ जमीन पर ही नहीं बल्कि सूचना, मनोवैज्ञानिक और मीडिया के जरिए भी लड़ा जा रहा है। महने उसे वहां मात दी। लेकिन हमें आगे भी ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+