अरविंद केजरीवाल ने इमानदार अफसरों से की अपील, दिल्ली के विकास के लिये आएं सामने

केजरीवाल ने कहा कि वह समस्याओं को जल्द सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं उन ईमानदारी अधिकारियों से भी अपील करता हूं, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है, और उनके पेंशन, मेडिकल और अन्य बकाया नहीं दिया गया है। समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह फोन पर उन्हें निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि वह अगले दो दिनों में मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।
दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल अपने चुनावी वादों पर अब भी टिके है। खबर आई कि लोकपाल मसले पर अरविंद केजरीवाल यू-टर्न ले रहे है, लेकिन शाम ढलते-ढलते वो अपने वादे पर दोबारा आ गए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 15 दिनों के भीतर ही जनलोकपाल बिल पास होगा।












Click it and Unblock the Notifications