शशि थरूर ने कहा-'हम सब पीएम मोदी के साथ हैं, पाकिस्तान को बोलने का कोई हक नहीं'
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। थरूर ने पाक को कश्मीर के मुद्दे पर फटकारा है और कहा है कि विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर एक साथ हैं। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और अगर मसला यूनाइटेड नेशंस (यूएन) तक पहुंचा तो वहां भी विपक्ष उनका समर्थन करेगा। पीएम मोदी इस माह के अंत में यूनाइटेड नेशंस को संबोधित करेंगे।

कुरैशी के बयान के बाद टिप्पणी
थरूर ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जहां तक भारत के आतंरिक मसलों की बात है, पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं इस पर कुछ भी बोलने का और भारत के बाहर हम एक साथ हैं। हम सरकार की कश्मीर पर आलोचना कर सकते हैं क्योंकि यह हमारा आतंरिक मसला है लेकिन भारत के बाहर हम एक हैं। हम एक इंच भी पाकिस्तान को नहीं देंगे।' केरल के तिरुवंतपुरम से सांसद थरूर का यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की एक टिप्पणी के बाद आया है।

कश्मीर पर जेनेवा में प्रस्ताव लाने की तैयारी
कुरैशी सोमवार को तीन दिनों की यात्रा पर जेनेवा के लिए निकले हैं, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान यूएन में कश्मीर का मसला उठाएगा। कुरैशी की मानें तो जेनेवा में यूनएचआरसी सम्मेलन में कश्मीर पर एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा। सोमवार से जेनेवा में यूएनएचआरसी का 42वां सत्र शुरू हुआ है। थरूर ने पाकिस्तान पर गिलगित-बाल्टीस्तान और पीओके की स्थिति बदलने का भी आरोप लगाया है।

पाक को नहीं कोई अधिकार
थरूर ने कहा है कि जिस बात के लिए पाकिस्तान, भारत पर आरोप लगा रहा है, उसे वह बहुत ही अंजाम दे चुका है। उनके पास अब भारत को कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं है। थरूर ने हालांकि यह भी कहा है कि कश्मीर में लोगों को जो समस्याएं हो रही हैं, वे हकीकत है और विपक्ष इस पर केंद्र सरकार से सवाल करेगा।

UN में पीएम को पूरा समर्थन
जब थरूर से पूछा गया कि आने वाली यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) के दौरान विपक्ष का क्या रुख होगा? इस परउन्होंने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री को यूएम में बहुत सम्मान के साथ सुना जाता है। पीएम मोदी को वहां जाना चाहिए और बोलना चाहिए, हम सब उनके साथ हैं।'
-
VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन -
PM Modi Phone Call Kuwait Crown Prince: कुवैत के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
बजट में दिखा युवाओं का दम! PM के यूथ-डायलॉग से बदली देश की आर्थिक दिशा,SRCC में बोले आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट?












Click it and Unblock the Notifications