ममता ने बीजेपी को बताया आतंकी संगठन, कहा- मुस्लिमों को ही नहीं, हिन्दुओं को भी लड़वा रही

कोलकाता: हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया था, तो इसके बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने बीजेपी को आतंकी संगठन करार दे दिया है। ममता बनर्जी का ये बयान एक बार फिर सियासत तेज करने का काम कर सकता है।

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

बीजेपी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम भाजपा की तरह आतंकी संगठन नहीं हैं। वो केवल क्रिश्चियन्स और मुसलमानों को ही नहीं लड़वा रहे हैं बल्कि हिन्दुओं को भी आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि ममता को तीसरे मोर्चे का सूत्रधार माना जा रहा है और वो तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश भी करती दिखाई दे रही हैं।

बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार

बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार

वहीं इनके बयान के बाद अब बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार है। इसके पहले हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि जितने भी हिंदू धर्म के आतंकवादी पकड़े गए हैं सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी विवादित बयान दिया था

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी विवादित बयान दिया था

जबकि बुधवार को ममता से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। घोष पर मंगलवार को जलपाईगुड़ी में विवादित भाषण देने का आरोप लगा था। घोष ने कहा था कि टीएमसी के दादा जो यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं, वो दिन ज्यादा दूर नहीं है जब तुम या तो जेल जाओगे या सीधे एनकाउंटर में मार दिए जाओगे। इसके बाद बंगाल में फिर से बयानों का दौर चल पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+