BSF अधिकार क्षेत्र पर बंगाल के राज्यपाल ने TMC सांसद को लिखा पत्र, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा पर दिखाएं एकजुटता

नई दिल्ली, 13 दिसंबर: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद जारी है। इस मुद्दे पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद सुखेन्द्र शेखर रॉय को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर पक्षपातपूर्ण विचारों की अनदेखी करते हुए राष्ट्रीय हित और सुरक्षा की प्रधानता के आगे झुकना होगा। संघीय राजनीति में सभी एजेंसियों को एकजुट होने की जरूरत है। जब मुख्य सचिव और एसीएस (होम) ने मुझसे मुलाकात की तो उन्हें राज्यतंत्र और बीएसएफ के बीच सहकारी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

WB

वहीं दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान बीएसएफ के बढ़े हुए अधिकार क्षेत्र पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान राज्यपाल ने भी बीएसएफ अधिकारियों को राज्य पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। जिस पर बीएसएफ चीफ ने उन्होंने आश्वासन दिया कि बंगाल पुलिस के साथ निर्बाध समन्वय के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सीमाओं की सुरक्षा पर उचित ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिवों को भी इस संबंध में निर्देश दिए।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
दरअसल केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ा दिया था, जो अब पंजाब, बंगाल में 15 किलोमीटर की जगह 50 किमी हो गया है। इसके अलावा गुजरात में 80 किमी की जगह 50 किमी कर दिया गया, जबकि राजस्थान में ये 50 किमी बरकरार है। अब पंजाब सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राज्य ने कहा कि बीएसएफ का क्षेत्रीय अधिकार बढ़ाना राज्यों के संवैधानिक अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+