क्या फिर से दिलचस्प होगी वायनाड की चुनावी जंग? प्रियंका के सामने फिर से एनी राजा या मिलेगा वॉकओवर

Wayanad Seat Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रण में उतरने जा रही हैं। अपने भाई राहुल गांधी के रायबरेली सीट से सांसद बने रहने के फैसले के बाद प्रियंका अब वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी होंगी।

ऐसे में एक बार फिर वायनाड की जंग दिलचस्प होने जा रही है। दो सीटों पर लोकसभा चुनाव जीते राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे। कांग्रेस ने खाली हुई वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उपचुनाव में उतारा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फिर से सीपीआई नेता एनी राजा चुनाव मैदान में होंगी या फिर पार्टी की ओर से वॉक ओवर मिलेगा।

wayanad seat Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी

राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। ऐसे में अपनी एक सीट पर फैसला करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। मैं पिछले 5 सालों से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों के प्यार और समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं समय-समय पर वायनाड भी जाता रहूंगा। रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन फैसला था।"

राहुल ने जताया जीत का भरोसा

वहीं वायनाड के चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी ने कहा कि, "प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे विश्वास है कि वह चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं। वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।"

ऐसे में प्रियंका गांधी अब संगठन से संसद का सफर तय करने जा रही हैं। ऐसे में राहुल गांधी के सामने चुनाव लड़ने वाली सीपीआई नेता एनी राजा चुनाव मैदान में होगी, क्योंकि इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर इसे वायनाड के लोगों के साथ अन्याय करार दिया था।

फिर हार का डर!

हालांकि इस बार भी सीपीआई नेता का कांग्रेस को चुनौती देना आसान नहीं होगा, क्योंकि प्रियंका गांधी की भी अपनी अलग लोकप्रियता है। और अपने भाई की सीट होने के नाते उसका फायदा भी मिलेगा। ऐसे में एक बार फिर हार के डर के आगे हो सकता है कि पार्टी एनी राजा को उम्मीदवार ना उतारे और किसी अन्य उम्मीदवार के रूप में वॉकओवर दे सकती है।

3 लाख 64 हजार वोटों से हराया

मालूम हो कि वायनाड सीट से राहुल गांधी के सामने उतरीं एनी राजा को 364422 वोटों से चुनावी हार मिली थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कुल 6,47,445 वोट मिले थे। जबकि एनी राजा को 2,83,023 वोट मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+