Viral Video: दुनिया के सबसे अमीर इंसान ने उड़ाई पतंग और मनाई मकर संक्रांति

Recommended Video

    World richest man Jeff Bezos ने children के साथ उड़ाई kites, देखिए Video |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन के मालिक और सबसे अमीर इंसान जेफ बिजोस इस समय भारत में हैं। बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर कुर्ता पायजामा पहने बिजोस ने बच्‍चों के साथ पतंग उड़ाई और बरसों के अपने शौक को पूरा किया। बिजोस ने इंस्‍टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है और कैप्‍शन के साथ ही उन्‍होंने #thankyou India का यूज किया है। बिजोस मंगलवार को भारत आए हैं। केंद्र में साल 2014 में बीजेपी की सरकार आने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है।

    बच्‍चों के साथ उड़ाई पतंग

    बिजोस ने इंस्‍टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्‍हें चटख बैंगनी रंग का कुर्ता पहने और चश्‍मा लगाए हुए बच्‍चों के साथ देखा जा सकता है। बिजोस ने लिखा है, 'कोई भी दिन जब आपको पतंग उड़ाने को मिले, बहुत ही अच्‍छा दिन होता है।' बिजोस के साथ जो बच्‍चे हैं उनमें से ही एक बच्‍चा उन्‍हें पतंग की डोर थमा देता है। इसके बाद वह उन्‍हें बताता है कि कैसे उन्‍हें पतंग उड़ानी है।

    बिजोस को याद आया बचपन

    बिजोस को याद आया बचपन

    एक बच्‍ची बिजोस से पूछती है, 'क्‍या आपने कभी अपनी जिंदगी में पतंग उड़ाई है।' इस पर बिजोस जवाब देते हैं, 'मैं जब बच्‍चा था तो पतंग उड़ाता था।' इसके बाद उन्‍होंने आगे कहा, 'मैंने बहुत दिनों से पतंग नहीं उड़ाई, आज बचपन की यादें ताजा हो गईं।' बिजोस से एक बच्‍ची ने पूछा, 'क्‍या आप पतंग उड़ाना मिस करते हैं?' इस पर बिजोस जवाब देते हैं, 'बिल्‍कुल, मैं मिस करता हूं।' फोर्ब्‍स मैगजीन के मुताबिक साल 2019 में बिजोस की कुल संपत्ति करीब 11,670 करोड़ रुपए है।

    बच्‍चों को बताया बेहतरीन इंस्‍ट्रक्‍टर

    बच्‍चों को बताया बेहतरीन इंस्‍ट्रक्‍टर

    इसके बाद वह पतंग बच्‍चे को पकड़ा देते हैं। बिजोस ने आखिरी में बच्‍चों को अपना काइट फ्लाइंग इंस्‍ट्रक्‍टर बताया और कहा कि वो सभी एक बेहतरीन टीचर्स हैं। बिजोस, भारत में सरकार के कुछ सीनियर अधिकारियों से मिलेंगे। उम्‍मीद है कि इस दौरान वह एमेजॉन इंडिया के मुखिया अमित अग्रवाल से भी कुछ वार्ता कर सकते हैं। मंगलवार को दिल्‍ली आने के बाद बिजोस सबसे पहले राजघाट गए और यहां पर महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

    महात्‍मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    सफेद कुर्ता पायजामा पहने बिजोस ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, 'बिल्‍कुल अभी भारत पहुंचा हूं और खूबसूरत दोपहर मैंने उस इंसान को श्रद्धांजलि देने में बिताई जिसने वाकई दुनिया को बदल दिया।' ट्विटर पर बिजोस ने महात्‍मा गांधी का एक कोट लिखा, 'ऐसे जियो जैसे कल तुम्‍हारी जिंदगी का अंतिम दिन है। ऐसे सीखो जैसे आपको पूरी जिंदगी यही बितानी है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+