देखें वीडियो: 'अखियों के झरोखे से' गाने पर चश्मा पहनकर कैसे डांस कर रही हैं राधे मां

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हमेशा मौन रहकर आसाराम बापू और निर्मल बाबा की तरह खुद को स्वघोषित धर्मगुरु बताने वाली राधे मां एक बार फिर विवादों में हैं। राधे मां पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई के बोरीवली इलाके में राधे मां सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

Watch Video: 'Self styled godman' Radhe Maa dancing on bollywood songs

बोरीवली की एक महिला ने अपने पति और राधे मां सहित 7 लोगों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं इस महिला ने आरोप लगाया है कि राधे मां के चलते उसकी बसी-बसाई जिंदगी तबाह हो गयी।महिला का नाम निक्की गुप्ता है जिसकी शादी अप्रैल 2012 में नकुल गुप्ता से हुई थी।

नकुल गुप्ता का नाता मुंबई के उसी घर से है जहां राधे मां रहती हैं। घर के मालिक मनमोहन गुप्ता के भांजे हैं नकुल गुप्ता और परिवार की तरह राधे मां को मानते हैं। इन सबके अलावा निक्की ने एक और खुलासा किया है जो हैरान करने वाला है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान निक्की ने बताया है कि राधे मां अपने कमरे में फिल्मी गानों पर खूब डांस करती हैं।

एबीपी न्यूज चैनल के हाथ एक ऐसा ही वीडियो लगा है जिसमें राधे मां 'अखियों के झरोखे से' फ़िल्मी गाने पर चश्मा पहनकर किसी गार्डन में डांस करती हुई नजर आ रही है। निक्की ने बताया कि राधे मां के इस डांस देखना मना है और देखने पर पिटाई हो जाती है।

नोट: यह वीडियो एबीपी न्यूज चैनल से लिया गया है। हम यहां वीडियो के कुछ ही भाग को दिखा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+