जब सलमान-सोहेल के भांजे अहिल ने पैर से बजाया पियानो, वीडियो वायरल
दरअसल अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे अहिल पैरों से प्यानो बजा रहे हैं।
नई
दिल्ली। अर्पिता खान शर्मा, अक्सर अपने भाई सलमान खान की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वो भाई की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे अहिल के कारण चर्चित हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
एक वीडियो शेयर किया
दरअसल अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे अहिल पैरों से प्यानो बजा रहे हैं, अहिल को सोहेल खान ने पकड़ा हुआ है और अहिल बड़ी ही मस्ती में प्यानो बजा रहे हैं, देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अर्पिता खान की शादी दिल्ली के आयुष शर्मा के साथ
आपको बता दें कि सलमान, अरबाज और सोहेल की लाडली बहन अर्पिता खान की शादी दिल्ली के आयुष शर्मा के साथ हुई है। आयुष शर्मा दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं जो कि काफी अमीर घराने से ताल्लुक रखते हैं। वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

सलीम खान और हेलन ने गोद लिया
अर्पिता खान की मां ने मुंबई के फुटपाथ पर अपना दम तोड़ा था। अर्पिता को सलीम खान और हेलन ने गोद ले लिया और उसे अपने घर में अपनी बेटी की तरह पाला था।

मां सलमा खान और भाई सोहेल खान के सबसे ज्यादा करीब
अर्पिता खान घर में अपनी मां सलमा खान और भाई सोहेल खान के सबसे ज्यादा करीब हैं। जब भी अर्पिता को किसी की सलाह की जरुरत पड़ती है तो अर्पिता अपने पिता सलीम खान के पास जाती हैं

फैशन और इंटीयर डिजाइनिंग का कोर्स
अर्पिता ने लंदन से फैशन और इंटीयर डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उसके बाद वो भारत इंटरनेशनल लेवल पर इस बिजनेस को बढ़ाना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications