देखें वीडियो: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने बूढ़े आदमी का खतरनाक स्‍टंट

 Shocking video of an old man challenging a speeding train
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। वैसे तो इंटरनेट में एक से बढ़कर एक स्‍टंट के वीडियो देखने को मिलते हैं मगर इस समय सोशल नेटवर्किंग साइट पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो उसे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। इस स्‍टंट को देखने के बाद आप कहेंगे कि ये तो सिर्फ फिल्‍मों में हो सकता है। इस वीडियो में तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने एक बूढ़ा (उम्र लगभग 80-82 साल) खड़ा है। यह व्‍यक्ति पहले ट्रैक से लोगों को हटता है और फिर खुद ट्रेन के करीब आने पर ट्रैक से छालांग लगाकर अपनी जान बचाता है।

जी हां आजकल ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक बूढ़ा इंसान ट्रेन के आने पर ट्रैक से सबको हटाता है और फिर ट्रेन जब बिल्कुल पास आ जाती है तो खुद ट्रैक से हटता है। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि ये शख्स या तो पागल है या इसे अपनी जिंदगी से कोई प्यार नहीं। ऐसा करना एक खतरनाक स्‍टंट नहीं बल्कि एक बेहद दर्दनाक कहानी है।

इस वीडियो पर अभिजीत रॉय नाम के एक शख्‍स ने कमेंट किया है। उसने कमेंट में लिखा है कि करीब 20 साल पहले इस बूढ़े इंसान के बेटे की मौत इसी रेलवे ट्रैक पर हुई थी। तब से ये आदमी रोज ट्रैक पर आता है ट्रेन के आने पर लोगों को ट्रैक से हटाता है और फिर खुद भी हट जाता है।देखें वीडियो-

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/ZJCNswRiz5g" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+